Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बैजनाथ पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल



बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक: 06.03.23 को थाना बैजनाथ में नियुक्त आरक्षी नरेन्द्र कुमार, आरक्षी सुरेन्द्र कुमार ने चीता मो0 के दौरान गरुड़ बाजार से लालपुल को जाने वाले रास्ते पर एक मोबाइल ओप्पो कंपनी जिसकी कीमत करीब 19,000 रुपए है, उसके अंदर 01यूनियन बैंक का ए0टी0एम0 मिला। आरक्षी द्वारा मोबाइल स्वामी का पता लगाया गया तो उक्त मोबाइल चारु भैंसोडा पुत्र नरेंद्र भैंसोडा निवासी ग्राम सैलीहाट, थाना बैजनाथ का होना पाया गया।जिसे आज मोबाइल स्वामी चारु भैंसोडा के सुपुर्द किया गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा अपने खोये हुए मोबाइल व ATM के मिल जाने पर उक्त आरक्षियों व जनपद पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।


 

Advertisement