Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

होली में एकसाथ 2 भाइयों की मौत



हल्द्वानी। होली पर एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया। इससे होली की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार राजपुरा के राजेंद्र नगर में रहने वाला अनिल सक्सेना रिक्शा चालक था। बताया जाता है कि घरेलू कलह के चलते वह होली के दिन उसने चुपचाप जहर खा लिया। जब परिवारजनों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे एसटीएच ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान अनिल का बड़ा भाई अनूप उत्तर प्रदेश में था। भाई की मौत की खबर सुनकर वह हतप्रभ रह गया। इस बीच उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी लौटते समय उसे भी दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। इससे होली की खु‌शियां मातम में बदल गई।

You may have missed

Advertisement