Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

41सालों तक प्रधान पद पर राज करने वाले राम सिंह पंवार का निधन


रुद्रप्रयाग। 41 वर्षों तक लगातार प्रधान रहे राम सिंह पंवार का निधन हो गया। गुरुवार को गैड स्थित उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मद्महेश्वर घाटी के गैड निवासी रामसिंह पंवार मनसूना, गैड गडगु, गिरिया, बुरूवा के प्रधान रहे। हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय राम सिंह पंवार 1962 से 2003 तक ग्राम प्रधान रहे। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया। उनके निधन पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिपंस विनोद राणा, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, नगर अध्यक्ष विजय राणा, क्षेपंस लक्ष्मण सिंह, पूर्व जिपंस संगीता देवी, प्रधान राजेश्वरी देवी, विक्रम सिंह, रीता पुष्पवान, देवेंद्र पंवार, सरोज भट्ट, कुंती देवी, राजकुमारी देवी, नरेंद्र पंवार, शंकर सिंह, गजेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, मदन भट्ट, राकेश नेगी, जीवंती देवी, नरोत्तम राणा आदि ने शोक प्रकट किया।

You may have missed

Advertisement