Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बिजौरीझाल के संजय बने असिस्टेंट कमांडेंट


बागेश्वर। जिले के बिजौरीझाल निवासी संजय ऐठानी सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं। 11 मार्च को टेकापुर ग्वालियर में पासिंग परेड हुई। इस दौरान उन्हें बेस्ट इन ऑल ओवर आउटडोर एजींवमेंट अवार्ड दिया गया। संजय ने 12वीं तक की पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर से 2013 में पास की। उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग व टैक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 2019 में यूपीएसी की परीक्षा पास की। 11 मार्च को पासिंग परेड शामिल होने के लिए उनके पिता पूरन सिंह तथा माता विमला देवी मौजूद रहे। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों के साथ महर्षि विद्या मंदिर परिवार ने खुशी जताई है।

Advertisement