Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

खेतवाल अध्यक्ष व तिवारी बने महामंत्री


बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास का अधिवेशन दो सत्रों में संपन्न हुआ। न्यास के लिए निर्विरोध चुनाव हुए। दलीप सिंह खेतवाल को अध्यक्ष और बाला दत्त तिवारी को महामंत्री चुना गया। निर्वाचित सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही संगठन के नियमित कार्यक्रम करने पर सहमति जताई गई। स्थानीय एक होटल में रविवार को आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि हयात सिंह रावत और शेर सिंह धपोला ने किया। उन्होंने न्यास के कार्यों की सराहना की। एडवोकेट गोविंद भंडारी ने कहा कि न्यास ने कोरानाकाल में बेहतर काम किया। मेधावी, गरीब, असहाय और बीमारी से ग्रस्त लोगों की लगतार मदद की जा रही है। वक्ताओं ने पलायन पर चिंता व्यक्त की। कुमाऊंनी भाषा को लेकर मंथन हुआ। जंगली जानवरों के आतंक को लेकर सरकार स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की। द्वितीय सत्र में हुए चुनाव में रणजीत सिंह बोरा को संरक्षक मनोतीत किया गया। इसके अलावा इंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीमा वर्मा महिला उपाध्यक्षा, नवीन लाल साह उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह दफौटी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नैन सिंह रावत और चरण सिंह बघरी, सह सचिव, दिगंबर सिंह परिहार कोषाध्यक्ष, भवानी राम आगरी को संप्रेक्षक चुना गया। इसके अलावा संगठन मंत्री हरीश सोनी, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला, सलाहकार गोपा राम, गोपाल सिंह गढ़िया जबकि 11 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य और आमंत्रित सदस्य बनाया गया।

Advertisement