Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

जल निगम अधिकारी के खिलाफ इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन


हल्द्वानी। जल निगम निर्माण शाखा के ईई के खिलाफ गुरुवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम ने काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया। इंजीनियरों ने संबंधित अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही उच्चाधिकारियों से उनकी जांच कराने की मांग की गई। संगठन के मंडलीय सचिव यतेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ईई के रवैये से कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आदेशों से जनता के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लगातार निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। इससे गर्मियों में पेयजल संकट से जूझ रहे आम लोगों की परेशानियां दोगुनी हो रही है। साथ ही ईई के व्यवहार से अधीनस्थ अभियंताओं का मानसिक उत्पीड़न होने की बात कही। बताया कि विरोध में रानीखेत के अभियंता कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिसके समर्थन में कुमांऊ मंडल के डिप्लोमा इंजीनियरों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। बताया कि जल्द कार्रवाई न होने पर 21 मार्च से कुमाऊं मंडल के सभी इकाइयों में पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर नागेंद्र चंद्र आर्या, यतेंद्र लस्पाल, जगदीप राणा, अनिल जुयाल, जगदीप जुयाल, राजेंद्र महतोलिया, विनय भट्ट, अमिता नेगी, लक्षिता उप्रेती, सीमा रावत, महेंद्र सिंह, रचना चौधरी, फर्त्याल, अभिषेक गुसांई, दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Advertisement