June 19, 2026

उर्जा प्रदेश में 24 घंटे से कौसानी क्षेत्र की बिजली गुल


बागेश्वर। पिछले 24 घंटे से क्षेत्र की बिजली गुल है। जिससे दो हजार से अधिक लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसबीच मौसम खराब हो रहा है। तेज हवाएं चलने से तार आदि टूट रहे हैं। पिछले 24 घंटे से कौसानी की बिजली ठप है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि होटल व्यवसायी सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली नहीं होने से पर्यटकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने शीघ्र आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, अधिशसी अभियंता मोहम्मद आफजल ने कहा कि आपूर्ति सुचारू की जा रही है।

You may have missed