Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: 26 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक जगमोहन मेंदीरत्ता ने कहा है कि  बैंक ऑफ बड़ोदा ,देना बैंक, विजया बैंक के आपसी विलय के प्रस्ताव के विरुद्ध 26 दिसम्बर को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।
उन्होंने कहा केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अधिकारी एवं कर्मचारी लामबंद है और लगातार इस प्रकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व बेज पहनकर अपना विरोध प्रकट कर चुके है परंतु केन्द्र सरकार हमारी जायज मांगो को लगातार अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे व वेतन समझौता हो या अन्य मांगे बैंकांे के आपसी विलय के विरुद्ध राष्टीय स्तर पर दिए गए कार्यक्रमों के अनुसार दून में केनरा बैंक के रीजनल आफिस के सामने भारी प्रदशन भी कर चुके है लेकिन केन्द्र सरकार कोई ठोस पहल नहीं कर पा रही है।
 उन्होंने कहा कि 26 दिसम्बर को सभी बैंको में हड़ताल रहेगी व 26 दिसंबर को  9,30 बजे परेड ग्राउंड में बिजली घर के सामने एकत्रित होकर प्रदेर्शन कर केन्द्र सरकार की जन विराधी नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी केन्द्र सरकार नहीं जागी तो आंदोलन को तेज किया जायेगा और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जायेगी लेकिन बैकों का विलय किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि शत प्रतिशत भागेदारी कर इस प्रदेर्शन  व हडताल कोसफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

You may have missed

Advertisement