Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

पिता से बिछड़े पुत्र को कोतवाली पुलिस ने किया सकुशल बरामद


बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अपने पिता से बिछड़ गए बेटे को सकुशल बरामद कर उसे परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को रमेश गिरी गोस्वामी निवासी सिरौली थाना- कपकोट, अपने पुत्र के साथ अपनी बहन के घर भिटौली देने गये थे। जो वापसी में बागेश्वर पहुंच कर बागेश्वर बस अड्डे के पास की दुकान से सामान लेने गए। समान लेकर वापस लौटने पर उन्हे उनका पुत्र वहां नहीं मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने नीरज गोस्वामी, 10 वर्ष को बरामद कर रमेश गिरी गोस्वामी के सुपुर्द किया। पुत्र को सकुशल पाने पर रमेश ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।

Advertisement