Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

उत्तरांचल प्रेसक्लब कार्यकारिणी के लिए किया नामांकन, नाम वापसी 26 दिसबंर को 

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  उत्तरांचल पे्रस क्लब कार्यकारिणी चुनाव हेतु आज चुनाव अधिकारी अभिशेक मिश्रा सहायक चुनाव अधिकारी भूपत सिंह बिष्ट, दिलीप सिंह राठौड ने नामांकन पत्रों की जांचोपरान्त विभिन्न पदों पर आवेदकों के नामांकन सही पाए गए।
अध्यक्ष पद पर दो नाम अरूण शर्मा व विकास धूलिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो नाम देवेन्द्र सिंह नेगी व सुलोचना पयाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक नाम के.एस. बिष्ट महामंत्री पद पर दो नाम मौ0 असद खान, संजय घिल्डियाल संयुक्त मंत्री दो (एक महिला आरक्षित) पद पर विकास गुसाईं एवं (महिला आरक्षित) गीता मिश्रा कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीन बहुगुणा सम्पे्रक्षक पद पर राजकिशोर तिवारी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य (नौ) पदो पर 13 नामांकन प्राप्त हुए जिसमें से एक नामांकन निरस्त हो गया। अब कार्यकारिणी में 12 प्रत्याशी शेष रह गए जो कि क्रमशः गौरव गुलेरी, जितेन्द्र अंथवाल, नवीन कुमार, नारायण परगाईं, पवन नेगी, मंगेश कुमार, मंजूल सिंह मांजिला, मौ0 असद खान, विनोद पुण्डीर, शिशिर प्रशांत, शैलेन्द्र सेमवाल, हरीश कण्डारी के नामांकन सही पाए गए। कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक नामांकन राजेन्द्र उनियाल का नामांकन अनुमोदक के हस्ताक्षर न होने के कारण चुनाव अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कल 26 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है। दोपहर 3.30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगा। 28 दिसंबर को प्रातः बजे से दोपहर बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी सदस्य को किसी भी पद पर कोई आपत्ति हो तो वे क्लब कार्यालय या चुनाव अधिकारी को लिखित में 26 दिसंबर अपराह्न 12.00 बजे तक दर्ज करा सकते है। चुनाव अधिकारियों ने पे्रस क्लब के सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।

You may have missed

Advertisement