Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

सेवा विस्तार को लेकर धरने पर स्वास्थ्य कर्मी


बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल के दौरान तैनात उपनल कर्मचारियों ने बुधवार को भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें कोरोना काल में जो भी जिम्मेदारी सौंपी उन्होंने उसे पूरी सिद्दत के साथ पूरा किया, लेकिन अब सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने सेवा विस्तार नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर दीपू कन्नोजिया, अमरजीत, अंकित कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, महेश, दीपा देवी, रोहित, रीतू कन्नोजिया, पूजा कन्पनोटिया, सीता देवी, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement