Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

इंग्लैण्ड के राजभट्ट ने अल्मोड़ा में देखी इन्टरकॉलेज की जगह

अल्मोडा ( आखरीआंख समाचार ) इंग्लैन्ड की ऐलोरा कंपनी के सीईओ राज भट्ट ने दन्या में प्रस्तावित विवेकानंद इन्टर कालेज की भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने कालेज के निर्माण में पूर्ण रूप से सहयोग देने की सहमति व्यक्त की। बताया गया कि जल्दी ही स्कूल भव्य रूप में विकसित होगा। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। कहा गया कि य​ह स्कूल पलायन को रोकने में भी मील का पत्थर साबित होगा। राज भट्ट के इस कल्याणकारी कदम की क्षेत्रीय जनता ने भूरी-भूरी प्रशंसा की हैं। इससे पूर्व उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस मौके पर अल्मोड़ा के विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन सिंह, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जनार्दन ओली, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, धौलादेवी मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, महामंत्री प्रताप गैड़ा, विद्या भारती के भुवन पाण्डे, सुभाष पाण्डे, रमेश बहुगुणा, दिनेश चंद्र पंत, मोहन चंद्र पंत आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement