लमगड़ा पुलिस ने 2 गांजा व चरस तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज
अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) सुश्री पी0 रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 25.12.2018 को उ0नि0 अनीश अहमद कानि0 अमर सिंह, कुन्दन सिंह, विरेन्द्र सिंह मेहता थाना लमगड़ा द्वारा चौकी मौरनौला गेट पर वाहन चैकिंग के दौरान यूके 04 टीए 9861 को चेक करने पर उदय सिंह मेहरा पुत्र शेर सिंह मेहरा निवासी ग्राम बैरक पो- देवीधूरा थाना पाटी जिला चम्पावत के कब्जे से 1.10 किलोग्राम नाजायज चरस तथा चालक सुन्दर सिंह पुत्र धनपत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट देवीधूरा जनपद चम्पावत के कब्जे से 2.800 किलोग्राम नाजायज गांजा (कीमत 1,10000 रु) बरामद कर थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0 45/18 धारा 8/20/22/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राजेन्द्र विष्ट ने बताया की उदय सिंह व सुन्दर सिंह दिन के समय पुलिस की ज्यादा चैकिंग के कारण रात के समय चरस व गांजा अपने खेत में बोयी भांग से तैयार कर बाबाओं को बेचने देवीधूरा से हल्द्वानी बौलेरो से जा रहे थे लमगड़ा पुलिस द्वारा की जा रही अचानक चैकिंग के दौरान मय माल के पकड़े गये तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है
एक दूसरी कामयाबी में पुलिस साईबर सेल ने 16 खोये मोबाईल फोन बरामद किये है।
सुश्री पी0 रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद वासियों के मोबाईल फोन खोने से पीड़ित व्यक्तियों की परेशानियों को हल करने एवं खोये मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु साईबर सेल का गठन किया गया है साईबर सेल के निरन्तर किये जा रहे प्रयासों से वर्ष 2018 में अब तक 203 खोये मोबाईल बरामद करवाकर सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं के सुपुर्द किया गये साईबर सेल प्रभारी श्री हरेन्द्र चौधरी व कानि0 संदीप सिंह कानि0 मोहन बोरा द्वारा ने बताया की माह दिसंबर 2018 मे 29 खोये मोबाईल बरामद करवाकर सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं के सुपुर्द किये गये जिनका विवरण निम्न हैं। 1- श्री मनीष चौधरी निवासी नन्दा देवी रानीखेत फोन- सैमसंग 2- सूरज सिंह निवासी बजवाड़ फोन- ओप्पो 3- देवी दत्त विष्ट निवासी पाण्डेकोट रानीखेत विवो 4- मुकुल कुमार निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा फोन- ओप्पो 5- पूजा विष्ट निवासी भदकोट चौखुटिया 6- अंकुर भटनागर निवासी हेड़ाखान अस्पताल फोन- आई फोन 7- राजेश आर्य़ा पुलिस लाईन फोन- एमआई 8- दिवान राम निवासी थाना बाजार फौन- ओप्पो 9- गिरीश चन्द्र निवासी पंत कोराली बागेश्वर फोन- सेमसंग 10- प्रशान्त पंत निवासी शैल फोन रेडमी 11- नन्दन जोशी निवासी ढोला दन्या फोन-सैमसंग 12- सौरभ कुमार निवासी बिहार फोन- विवो 13- रविशंकर निवासी एसबीआई रानीखेत 14- पूजा ढैला निवासी खत्याड़ी फोन- ओप्पो 15- राजेश कुमार निवासी एसएसबी हेड क्वार्टर फोन- एमआई 16- सुरेश निवासी पाताल देवी फोन- ओप्पो अपने अपने मोबाईल प्राप्त कर सभी शिकायतकर्ताओं द्वारा खुशी जाहिर करते हुए साईबर सेल अल्मोड़ा टीम का आभार व्यक्त किया।
