May 10, 2026

गरुड़ में पुलिस ने किया 16 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार



बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/ मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान गरुड़ टेक्सी स्टेण्ड के पास एक व्यक्ति,प्रकाश सिंह भरडा पुत्र राजेन्द्र सिंह भरडा, निवास ग्राम – सिमार , थाना – बैजनाथ , जिला- बागेश्वर अपने वाहन में 16 बोतल 8 PM BERMUNDA XXX CLESSICE CARIBBEN RUM के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद माल व गिरफ्तार अभियुक्त के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध क्रमशः कोतवाली बागेश्वर में मु0FIR No- 34 /2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम में उ0नि0 गोविन्द वल्लभ भट्ट , जितेन्द्र कुमार , व कैलाश तिरुवा रहे ।

पुलिस का नशे के विरुद्ध उक्त चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा