Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बागेश्वर में दो घंटे नहीं मिली मरीजों को अस्पताल से दवा


बागेश्वर। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। आठ से दस बजे तक लोगों को जिला अस्पताल में दवा तक नहीं मिली। दवा काउंटर पर असुविधा के लिए खेद है का बोर्ड लगा रहा। फार्मासिस्टों ने कहा कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन तेज करेंगे। सोमवार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट जिला अस्पताल में एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ आठ बजे से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान केवलानंद धौनी, राजकुमार आर्य, हरि प्रसाद, पीसी तिवारी, अनिल कुमार, प्रकाश गोस्वामी, हेमवती नंदन, सुनील कुमार, हरीश सिंह ऐठानी, बचे सिंह खाती, अनीता रावल आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement