Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सएप में आया चैट लॉक फीचर, अब कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी निजी बातचीत


नई दिल्ली 16 । वॉट्सऐप यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप में नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके खास चैट को लॉक करने की अनुमति देता है। इस फीचर को चैट लॉक नाम दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपनी प्राइवेट वॉट्सऐप चैट्स को लॉक कर सकते हैं। फीचर को इनेबल करने के बाद लॉक की गई चैट आर्काइव के ऊपर ‘लॉक्ड चैट’ नाम के फोल्डर में शिफ्ट हो जाएंगी।
इसे पासवर्ड या फिंगरप्रिंट से ही ऐक्सेस किया जा सकता है। यह फेस अनलॉक के साथ काम करेगा या नहीं इस बारे में अभी रूद्गह्लड्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है। खास बात है कि वॉट्सऐप लॉक किए गए चैट्स के नोटिफिकेशन्स को भी ऑटोमैटिकली हाइड कर देता है।
ऐसे करने के बाद वॉट्सऐप कन्वर्सेशन लॉक हो जाएगा और चैट ऐक्सेस करने के लिए आपको अपनी होम स्क्रीन को नीचे ड्रैग करना होगा। कंपनी ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। सभी ग्लोबल यूजर्स तक यह आने वाले दिनों में पहुंच जाएगा।

You may have missed

Advertisement