September 21, 2024

पहाड़ में बर्फबारी से बढ़ने लगी मुश्किलें

अल्मोडा ( आखरीआंख समाचार ) मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को देर रात चमोली और जोशीमठ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह यहां सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही। वहीं राजधानी देहरादून में भी बुधवार की रात लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। गुरुवार की सुबह राजधानी में सुबह सात बजे बाज सूर्य देव के दर्शन हुए। वहीं उत्तरकाशी की यमुनाघाटी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जमने की भी सूचना है। बुधवार को अल्मोड़ा में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है, वहीं चमोली के जोशीमठ में भी शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुमाऊं के मुुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंह नगर में सुबह कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।