June 10, 2023

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया भावपूर्वक याद


बागेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। इससे पूर्व स्वर्गीय गांधी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए कंप्यूटर की पहल की। आज भारत कंप्यूटर से क्रांति का वाहक बना है। कहा कि गांधी को आधुनिक भारत का पुरोधा बताया। जिनका अनुगमन कर भारत आज दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरा है। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देशवासियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और लोगों ने उनकी इस बात को माना भी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, गोपा धपोला, कवि जोशी, नवल किशोर, रिजवान खान, खालिद हुसैन, विनोद पाठक, सुरेश लाल, नवीन साह आदि उपस्थित थे। इधर, सेवादल का जिलाध्यक्ष बनने पर किशन कठायत का भव्य स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!