Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की 28 मई को आयोजित बैठक की तैयारियां पूरी


अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में रविवार 28 मई को अल्मोड़ा में होने वाली बैठक की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने पार्टी से जुड़े सभी संघर्षशील साथियों, सहयोगियों से बैठक में भाग लेने हेतु रविवार को प्रातः 10 बजे शक्ति सदन अल्मोड़ा पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी की अल्मोड़ा जिला इकाई का गठन प्रस्तावित है। बैठक में पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि उपपा उत्तराखंड के सभी जिलों और क्षेत्रों में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करना शुरू कर दिया है और आगामी तीन चार माह में पार्टी राज्य में एक व्यवस्थित सामाजिक ढांचे के साथ अवतरित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई, बेरोजगारी, प्राकृतिक संसाधनों की लूट से त्रस्त जनता अपनी समस्याओं के राजनीतिक हल के लिए उपपा से जुड़ना पसंद कर रही है। बैठक का संचालन करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम ने कहा कि उत्तराखंड में जन आंदोलनों की कोख से उपजी उपपा राज्य में जरूरतमंदों, वंचित लोगों की आवाज़ है। यहाँ बैठक में एडवोकेट जीवन चंद्र, पार्टी की नगर अध्यक्ष हीरा देवी, केंद्रीय कार्यकारिणी के गोपाल राम, राजू गिरी, किरन आर्या, सरिता मेहरा, हेमा फुलेरिया, वसीम मोहमद, मोहमद साकिब, हेमा पांडे, उछास की भावना पांडे, नेहा, मनीषा समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Advertisement