Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

गढ्ढे भरने के नाम पर लोनिवि बिछा रहा मोटर मार्ग पर मिट्टी ,आवाजाही हुई मुश्किल, दुर्घटना की बनी है प्रबल सम्भावना


रुद्रप्रयाग।  जखोली-लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा ललूड़ी, देवल महाविद्यालय मोटर मार्ग पर सरकार के आदेशानुसार गढढानुमा सड़को पर विभाग द्वारा गढढे भरने का कार्य किया गया था ,जिसमे कि कि विभाग ने इस मोटर मार्ग पर मिट्टी का भरान कर सड़क को और भी खतरनाक बना दिया,अब आलम ये है कि मोटर मार्ग पर बने गढ्ढो के ऊपर भरी सारी मिट्टी कई स्थानों पर जमा हो गयी  जिसके कारण मोटर मार्ग चलने वाले वाहनो को आने जाने मे भारी पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,अगर सड़क की यही स्थिति रही तो इस सड़़क पर एक दिन भारी दुर्घटना हो सकती है।आखिर कब तक लो नि वि सड़कों पर मिट्टी बिछाने का काम करता रहेगा और वाहन मे सवार करने वाले लोगो की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करता रहेगा। इस मोटर मार्ग पर दल दल मे धँसने के कारण अभी तक  कई वाहनो को नुकसान पहुंच चुका है जो विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। विभाग द्वारा ललूड़ी, देवल,महाविद्यालय मोटर मे बिछाई गयी मिट्टी एक ही बारिश मे सड़क पर फैल गयीं और अब हालात ये है कि अब मोटर मार्ग पर आवाजाही करना बंद हो गया इतना सब कुछ होने के बावजूद भी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कानो मे जूं तक नही रेंग रहा है। देवल ग्राम पंचायत प्रधान शम्भू प्रसाद उनियाल ने बताया कि इस मोटर मार्ग पर विभाग कोई खास दिलचस्पी नही लिखा रहा है ,इस मोटर की कुल लम्बाई लगभग 5 किलोमीटर है जिसमे 3 किमी तक महाविद्यालय तक कच्चा मार्ग है इस कच्चे हिस्से पर बने गढ्ढो मे जो मलवा लो नि वि द्वारा बिछाया गया है वही मलवा जानलेवा बना है। अगर विभाग इस ओर ध्यान देता तो सड़क की स्थिति दयनीय नही होती। साथ ही प्रधान ने ये भी कहा कि विभाग इस मोटर मार्ग पर काम के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर रहा है और मिट्टी भरने के नाम पर सरकारी बजट को ठिकाने लगाने पर लगा है।

Advertisement