Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

पूर्व पीएम के बेटे और दो पोतियों पर एससी-एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज


देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के बेटे और उनकी दो पोतियों के खिलाफ एससी एसटी ऐक्ट और गाली-गलौच के आरोप में केस दर्ज हुआ है। मुकदमा देहरादून के राजपुर थाने में दर्ज किया गया है। इसमें वीपी सिंह की पोती के ड्राइवर को भी आरोपी बनाया गया है। पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा सिंह की शादी उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश नारायण सिंह देव से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह उड़ीसा के बालागीर से पूर्व सांसद व मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में साईं मंदिर के पास है। 2019 से अंद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं। इनका पारिवारिक विवाद हाल में चर्चा में है। इसे लेकर कई मुकदमे पूर्व में दर्ज है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि ताजा मुकदमा अरकेश परिवार की नौकरानी रविता झा की तरफ से दर्ज कराया गया है। इसमें पूर्व पीएम वीपी सिंह के बेटे अजय सिंह, अजय सिंह बेटी अंद्रीजा सिंह (अरकेश की पत्नी), अंद्रीजा की बहन ऋचा मंजरी सिंह और अंद्रीजा के ड्राइवर सोनू को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट में पीड़िता ने कहा कि वह अरकेश के घर पर पिछले लगभग पांच वर्षों से काम करती हैं। आरोप है कि पारिवारिक विवाद में अंद्रीजा और अन्य आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कहा कि नौ मई को उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत की। जिस पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि अंद्रीजा पक्ष की तरफ से अरकेश और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ कई केस राजपुर थाने में दर्ज कराए जा चुके हैं।

You may have missed

Advertisement