Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

अल्ट्रासाउंड में अनियमितता की जांच सार्वजनिक करने की मांग


बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड में मरीजों से लिए जा रहे अवैध शुल्क की जांच सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस की मांग पर पूर्व में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने जन औषधि केंद्र में दवाइयां उपलब्ध कराने की भी मांग की है। भगवत सिंह डसीला ने कहा कि विगत माह अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर उन्होंने जिलाधिकारी से इस संबंध में जांच की मांग की जिस पर उन्होंने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे परंतु अब तक जांच पर कोई जानकारी नहीं मिली है उन्होंने जांच को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में पर्याप्त दवाइयां न मिलने के कारण जनता को हो रही परेशानी को दूर करने की मांग की है। कहा कि प्रतिदिन दर्जनों लोग जन औषधि केंद्र में जा रहे हैं परंतु उन्हें दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। कहा कि यदि शीघ्र दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पाती हैं तो प्रशासन को चाहिए कि वह केंद्र को बंद करे तथा जनता के साथ छलावा बंद करें।

Advertisement