Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

साईबर सेल के प्रयासों से पीड़ित को 44,000रु कराये वापस

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )श्री ओ0पी0एस0 नेगी भौतिकी विभाग एसएसजे केम्पस अल्मोड़ा ने अपने एसबीआई अल्मोड़ा बैंक खाते से अज्ञात जालसाजों द्वारा ठगी का शिकार बनाकर रुपया निकाल लिये जाने की सूचना दिनांक 20.12.2018 को साईबर सेल अल्मोड़ा को प्रदान की गई, सूचना पर प्रभारी साईबर सेल व उनकी टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए,मेल व फोन से संबन्धित बैंक अधिकारी व गेटवे के नोडल अधिकारियों से सम्पर्क कर पूरे प्रकरण से अवगत कराने पर श्री ओपीएस नेगी के बैंक खाते मे 44,000 रु0 वापस कराये गये जिस पर श्री नेगी ने साईबर सेल अल्मोड़ा द्वारा की गई सहायता की प्रशंसा की। साईबर सेल प्रभारी श्री हरेन्द्र चौधरी अल्मोड़ा ने बताया की पुरुष्कार जीतने सम्बन्धी लुभावने /आपका खाता बंद कर दिया जायेगा इस प्रकार के डरावने फोन कर अज्ञात जालसाजों द्वारा भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाकर गोपनीय जानकारियां प्राप्त कर लेते है।और उनके बैंक खातों से धनराशी धोखाधड़ी कर निकाल लेने की जानकारी प्राप्त होती रहती है। अल्मोड़ा पुलिस का स्थानीय जनता से आग्रह है कि किसी भी व्यक्ति को अपने एटीएम / पिनकोड/ बैंक खाते सम्बन्धित गोपनीय जानकारी न दे और ना ही पुरुष्कार जीतने सम्बन्धी मैसेज पर किसी के बैंक खातों में रुपया जमा करें, ऐसा करने पर आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है।

Advertisement