March 16, 2026

जनपद अल्मोड़ा के प्रतिसार निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अल्मोड़ा पुलिस ने दी विदाई

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) श्री कमल सिंह पंवार प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा के पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति के उपरान्त जनपद उत्तरकाशी स्थानानतरण एवं श्री शंकर दत्त जोशी आंकिक के जनपद उधमसिंह नगर स्थानानतरण के प्रतिफल सुश्री पी0रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 28.12.2018 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष बगड़वाल निरीक्षक एलआईयू द्वारा किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उनके कार्यो की प्रशंशा करते हुए भावभिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार श्री अरुण कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी एसओजी श्री हरीश चन्द्र पंत पीआरओ प्रधानलिपिक श्री पूरन सिंह रावत प्रभारी यातायात सेल विजया श्री महेश कश्यप आशुलिपिक प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र भट्ट श्री गनेश सिंह हरड़रिया प्रभारी डीसीआरबी श्री रजत कसाना सभी शाखा प्रभारी व कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।