Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

महिला कांग्रेस ने महिला पहलवानों के लिए की न्याय की मांग

अल्मोड़ा। महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने नगर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि विगत चार माह से देश की महिला कुश्ती पहलवान अपनी न्याय की लडा़ई जंतर-मंतर दिल्ली पर लड़ रही हैं। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का झूठा नारा देकर महिलाओं का यौन शोषण, उत्पीड़न करने जैसे गम्भीर आरोप के आरोपी अपनी पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह को बचाने के लिए हरकदम पर तानाशाही रवैया अपना रही है। पूर्व में महिला काँग्रेस ने महिला कुश्ती पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला ऒर देश के सर्वोच्च पद पर बैठी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म जी को ज्ञापन भेजकर गृह मंत्रालय एंव कानून मंत्रालय को कडे़ दिशा-निर्देश देने की माँग कर चुके हैं। लेकिन देश की सत्ता पर बैठी हिटलर मोदी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। संसद के नए भवन के समक्ष जब महिला कुश्ती पहलवान अपनी न्याय की माँग करने लगी तो देश के गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर पहलवान बेटियों के आन्दोलन को डर एवं भय दिखाकर कुचलने के प्रयासों की महिला काँग्रेस तीव्र विरोध करती है। उन्होंने कहा महिला काँग्रेस पत्रकार वार्ता के जरिए देश की मोदी सरकार से पहलवान बेटियों के सम्मान में उचित एवं तीव्र न्याय दिलाने और आरोपी कुश्ती संघ अध्यक्ष व भाजपा सांसद को संसद से निष्कासित करके गिरफ्तार करने की माँग करते हैं। उन्होंने कहा महिला काँग्रेस देश की महिला विकास सशक्तिकरण मंत्री स्मृति ईरानी से पूछना चाहती है  कि आज आप किसके डर से पहलवान बेटियों के लिए न्याय दिलाने के लिए आगे नहीं आ रही हैं। जब आप देश को मान सम्मान दिलाने वाली बेटियों के लिए न्याय नहीं दिला सकती हैं तो महिलाओं के कल्याण के लिए बना महत्वपूर्ण महिला सशक्तिकरण मंत्री के विभाग से शर्मसार होकर इस्तीफा दे देना चाहिए। यहाँ आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, सेवादल जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी एवं रजनी टम्टा, पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री लीला जोशी, जया जोशी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, मनोज बिष्ट, शरद शाह आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement