Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस

अल्मोड़ा। मंगलवार को टैक्सी स्टेण्ड तिराहा पर ड्यूटी में मौजूद इण्टरसेप्टर प्रभारी अयूब अली को एक बालिका ने सूचना दी कि एक व्यक्ति बेसुध होकर घायल अवस्था में सड़क किनारे गिरा है, जिनके सिर से खून बह रहा है। सूचना पर निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया व इण्टरसेप्टर प्रभारी अयूब अली द्वारा हमराही कांस्टेबल राजेन्द्र नाथ को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचकर मुर्छित घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया।
      घायल व्यक्ति वीर सिंह निवासी पाताल देवी अल्मोड़ा के सिर से अत्यधिक खून बह रहा था, चोट गंभीर होने के कारण इमरजेन्सी में चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। घायल व्यक्ति के पेंट की जेब में पंद्रह हजार, सात सौ रुपये व एटीएम कार्ड था। उपचार के बाद परिजनों से सम्पर्क कर उनको जानकारी दी गई व टैक्सी चालक आनन्द रावत की सहायता से उनके घर पहुचाया गया तथा धनराशि व एटीएम कार्ड सकुशल उनकी पत्नी के सुपुर्द किए गए। परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

You may have missed

Advertisement