Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

थाना कपकोट पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा ने जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने को निर्देशित किया है। प्राप्त निर्देशों के क्रम में सोमवार को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था चैकिंग के दौरान रत्ना बहादुर थापा पुत्र स्व0 तिलक बहादुर थापा, निवासी नेपाल हाल निवासी रीमा बागेश्वर को रीमा किरोली लेवर टीन शैड से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन बहुगुणा, आरक्षी नन्दन भाकुनी, होमगार्ड प्रताप राम शामिल रहे।

Advertisement