Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

हर बूथ पर दस महिला कार्यकर्ता रहेंगी मौजूद : ज्योति रौतेला


बागेश्वर। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेशभर का दौरा चल रहा है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली हुई है। महिला कांग्रेस हर बूथ पर दस कार्यकर्ता तैनात करेगी। बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस विजय पताका फहराएगी। इससे पूर्व पहली बार यहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय होटल पर हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि भाजपा देश में सामाजिक द्वेष बढ़ा रही है। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट रही है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाया जा रहा है। महिला उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार उत्पीड़न करने वालों को बचा रही है। पहलवानों के विरुद्ध सांसद ब्रजभूषण सिंह का बचाव करने में भाजपा की पूरी पार्टी लगी है। उन्हें सड़कों पर मारा जा रहा है। जिसे महिला कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस में चल रही नाराजगी परिवार की है। परिवार में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ न कुछ हमेशा चलता रहता है। जो भी नाराज हैं उनको मना कर ही वह यहां से वापस जाएंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में महिला कांग्रेस मजबूती से खड़े होकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, नंदी भंडारी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, रंजीत दास, ललित फर्स्वााण, भगवत डसीला, शोभा देवी, मीना देवी, प्रकाश कोहली, गोकुल परिहार, कवि जोशी, विश्नुली देवी, प्रियांशी लोबियाल, हंसी दानू, लक्ष्मी धपोला, दीपा धपोला, जानकी देवी, ममता मेहता, गंगा देवी, पुष्पा देवी, नीलम देवी, लोकमणि पाठक आदि उपस्थित थे।

Advertisement