Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ में खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, घायल


बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में इन दिनों कटखने बंदरों का आतंक बना हुआ है। जिजोली निवासी मोहन सिंह पुत्र केशव सिंह सिंह उम्र 62 वर्ष शनिवार को अपने घर के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें जख्मी कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ मै लाया गया। जहां डॉक्टर विदित पांडे ने उनका इलाज किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कटखने बंदरों का लंबे समय से आतंक बना हुआ है। बंदर अलेके जाने वालों पर हमला कर रहे हैं।

Advertisement