खुली जुल्फें…हाथ में छाता लिए हुमा कुरैशी का मानसून लुक हुआ वायरल, मुस्कुराहट से जीता फैंस का दिल
36 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। हाल ही में हुमा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह हाथ में छाता पकड़े हुए नजर आ रही है। इन तस्वीरों में हुमा कुरैशी का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो उनके लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 36 वर्षीय एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हुमा कुरैशी अपने फैंस से कन्केटेड रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस के होश तक उड़ा गए। इन तस्वीरों में फैंस को हुमा कुरैशी का अंदात बेहद पसंद आ रहा है और वो उनके लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहा हैं। हुमा ने जो लेटेस्ट फोटोशूट कराया है उसमें उनका मानसून लुक देखने को मिल रहा हैं। व्हाइट और येलो कलर की प्लंजिंग नेकलाइन वाली ब्रालेट के साथ पलाजो में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी बेहद हॉट एंड खूबसूरत लग रही हैं। हाथ में छाता लिए हुमा कुरैशी कैमरे के सामने एक से बढक़र एक पोज देती नजर आ रही है, फैंस भी उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मल्टीकलर ईयरिंग्स, खुली जल्फें और यूं मुस्कुराना…हुमा कुरैशी का ये अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है। डीपकट टॉप में हुमा कुरैशी इतनी हसीन लगी रही हैं, उनकी तस्वीरों को देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे। इन तस्वीरों में अपने लुक को शानदार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने मेकअप भी मिनिमम रखा है।
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट की रिलीज डेट का ऐलान, प्रोजेक्ट के से होगी टक्कर
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पठान में खलनायक की भूमिका निभा लोगों का दिल जीतने के बाद अब अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। अभिनेता अब जल्द ही शिवम नायर के निर्देशन में बनी द डिप्लोमैट में नजर आएंगे, जिसके रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की प्रोजेक्ट के से टकराएगी, जो उसी दौरान रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच की भिड़ंत देखना काफी दिलचस्प होगा।
जॉन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है, जो काफी दमदार लग रहा है। पोस्टर मे जॉन सूट पहने हुए जेब में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, कुछ युद्ध युद्धक्षेत्र के बाहर भी लड़े जाते हैं। एक नए तरह के हीरो के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि हाई-ऑक्टेन ड्रामा द डिप्लोमैट को रिलीज डेट मिल गई है। यह फिल्म दुनियाभर में 11 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।
द डिप्लोमैट 11 जनवरी को रिलीज हो रही है तो इसके अगले ही दिन 12 जनवरी को प्रोजेक्ट के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में दोनों फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। प्रोजेक्ट के में प्रभास के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आएंगी तो अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी मुख्य भूमिका में हैं। नाग अश्विन की इस फिल्म की फिलहाल शूटिंग चल रही है।
फिल्म द डिप्लोमैट एक भारतीय राजनयिक के पाकिस्तान से भारतीय लडक़ी को वापस लाने के प्रयासों की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन इस्लामाबाद में भारत के पूर्व उप उच्चायुक्त जेपी सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। नायर की द डिप्लोमैट को टी-सीरीज, जेए एंटरटेनमेंट, वाकाऊ फिल्म्स, फॉर्च्यून पिक्चर्स, सीता फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अलावा रितेश शाह ने इस हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म की पटकथा लिखी है।
जॉन 2019 में आई एक्शन थ्रिलर बाटला हाउस के बाद एक बार फिर निखिल आडवाणी के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता आडवाणी की सच्ची घटनाओं से प्रेरित अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म उनके साथ शरवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा अभिनेता मानुषी छिल्लर के साथ दिनेश विजान की तेहरान का भी हिस्सा हैं, जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
००
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही कार्तिक-कियारा की फिल्म, तीसरे दिन हुई सबसे ज्यादा कमाई
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ऑडियंस की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. कार्तिक-कियारा की फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर ही शानदार कमाई की है.
सत्यप्रेम की कथा वर्ल्डवाइड रिलीज की गई थी और बॉक्स अब इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का नेट पर कर लिया है. कार्तिक और कियारा की फिल्म के लिए ये एक अच्छी शुरुआत थी. वहीं दूसरे दिन की बात करें तो वर्किंग डेज में आमतौर पर ऑडियंस काम रहती है. इसके तहत फिल्म की कमाई के 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की.
रिलीज का तीसरा वीकेंड था जो कि फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ और सुबह-सुबह ही फिल्म को 20 प्रतिशत का उछाल मिला. इस तरह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सत्यप्रेम की कथा की तीसरे दिन का वर्ल्डवाइड क्लेक्शन 11.75-12 करोड़ रुपए हो सकता है क्योंकि तीसरे दिन फिल्म को 68 प्रतिशत तक का उछाल मिला था. कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड के साथ 40-41 करोड़ की कमाई कर सकती है.
बता दें कि सत्यप्रेम की कथा कार्तिक आर्यन की इस साल की दूसरी फिल्म है. इससे पहले वे कृति सेनन के साथ शहजादा में दिखाई दिए थे. वहीं कियारा आडवाणी के साथ वे दूसरी बार बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं. इससे पहले भूल-भूलैया 2 में दोनों को साथ देखा गया था. वहीं कियारा के लिए फिल्म ज्यादा मायने रखती है क्योंकि ये इस साल की उनकी पहली फिल्म है.
००
बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी सुष्मिता सेन की सीरीज ताली का शानदार मोशन पोस्टर आउट
सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ताली को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. वे बहुत जल्द ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत का किरदार निभाती नजर आएंगी. दरअसल
सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ताली का मोशन पोस्टर शेयर किया है जिसमें उनका एक अलग और हटकर अवतार देखने को मिला है.
सुष्मिता स्टारर उनकी ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी. पोस्टर में सुष्मिता माथे पर बड़ी लाल बिंदी लगाए दिख रही हैं. इस ट्रेलर में वे कहती सुनी जा सकती हैं, तू मुश्किल दे भगवान मैं आसान करूं, तू दे दे तपती रेत, मैं गुलिस्ता करूं, तू लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं…मैं ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं.
ताली का मोशन पोस्टर देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. लोग सुष्मिता को इस अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया- इस मास्टरपीस के लिए इंतजार नहीं कर सकता, लेडी बॉस… एक और फैन ने लिखा- यह थिएटर टैलेंट को रॉक करने वाला है, परफॉर्मेंस में खूबसूरती के साथ बिना किसी गलती के एक्टिंग के टैलेंट का मैच है…
बता दें कि ताली गौरी सावंत की कहानी है, जिनका जन्म गणेश के तौर पर हुआ था. गौरी साल 2013 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) मामले में दायर की गई याचिका के याचिकाकर्ताओं में से एक थी. इनका इस पूरे मामले में अहम रोल था. इस याचिका पर साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी.
सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज ताली को रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि आर्या और आर्या 2 की कामयाबी के बाद उन्होंने आर्या 3 की शूटिंग भी हाल ही में पूरी की थी. उनकी ये सीरीज भी बहुत जल्द ओटीटी पर धमाल मचा सकती है.
करीना कपूर की द क्रू की रिलीज डेट का ऐलान, 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी
एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म द क्रू काफी समय से चर्चा में है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी तीन महिलाओं पर आधारित है। फिल्म में करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की तिकड़ी देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खबर आई थी। अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी।
फिल्म अपने कलाकारों की वजह से शुरू से ही चर्चा में है। निर्माता जोड़ी एकता और रिया कपूर ने 2018 की फिल्म वीरे दी वेडिंग के बाद फिर से हाथ मिलाया है। लोगों की दिलचस्पी का कारण करीना, कृति और तब्बू की साझेदारी भी है। पहली बार ये तीनों पर्दे पर एक साथ नजर आएंगी। इनके साथ गायक-्अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म में नजर आएंगे। ऐसे में हर किसी को फिल्म की रिलीज डेट जानने की उत्सुकता थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह इस फिल्म में एक अनोखी भूमिका निभाएंगे। ज्विगाटो के बाद अब वह इस फिल्म में दिखेंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एंट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी घोषणा करते हुए रिया ने कहा था, दिलजीत को कास्ट में शामिल करने के लिए हम रोमांचित हैं। यह फिल्म बहुत खास होने वाली है, यह आपके द्वारा पहले देखी गई किसी भी एंटरटेनर फिल्म से अलग होगी।
द क्रू का निर्देशक राजेश कृष्णन कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म द क्रू की कहानी अलग-अलग आयु वर्ग की 3 महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगी। ये तीनों महिलाएं कुछ अलग करना चाहती हैं, लेकिन उनकी किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा होता है। उनके जीवन में कई चुनौतियां आती हैं, जिनको फिल्म में दिखाया जाएगा। इन चुनौतियों के साथ ही फिल्म कॉमेडी का तडक़ा लगाएगी।
रिया और एकता ने इससे पहले फिल्म वीरे दी वेडिंग का निर्माण किया था, जिसे शशांक घोष ने निर्देशित किया था। साल 2018 की इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया नजर आई थीं। यह फिल्म भी इन 4 सहेलियों की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म के बोल्ड कंटेंट को लेकर खूब बवाल भी हुआ था। द क्रू के बारे में जानने के लिए लोगों को अब इसके टीजर का इंतजार है।
००
रणबीर की एनिमल, शाहरुख की जवान, वीएफएक्स के काम के लिए फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई
रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा, एनिमल, जिसे 11 अगस्त को रिलीज़ करने की पुष्टि की गई थी, वीएफएक्स मुद्दे के कारण 4 महीने की देरी हो गई है। वीएफएक्स में देरी के कारण भी फिल्म को तीन-तरफ़ा स्वतंत्रता दिवस क्लैश से पीछे हटना पड़ा, जिससे गदर 2 और ओ माई गॉड 2 के लिए स्लॉट खुला रह गया!
रिपोर्ट के अनुसार एनिमल अब दिसंबर महीने में रिलीज़ होगी। एनिमल भूषण कुमार और मुराद खेतानी की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, और वे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के काम में किसी प्रकार की दखलंदाजी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें विश्व स्तरीय फिल्म देने के लए समय की आवश्यकता है। फिल्म को पूरा करने के लिए टीमें दिन-रात काम कर रही थीं, लेकिन एक्शन सीन इतने भव्य हैं कि 11 अगस्त के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ संस्करण तैयार करना संभव नहीं है। संदीप के लिए विजन और आउटपुट देखने के बाद जो तैयार हुआ उसे देखने के बाद रणबीर कपूर के साथ निर्माताओं ने फिल्म को 11 अगस्त के स्थान पर इसे दिसंबर तक टालने का फैसला किया है।
एनिमल रिलीज़ की अस्थायी तारीख 1 दिसंबर है, जो टाइगर 3 के 3 सप्ताह बाद और डंकी से 3 सप्ताह पहले है। टीम का मानना है कि 1 दिसंबर को आने से फिल्म को 3 सप्ताह का समय मिलेगा क्योंकि कोई भी अन्य फिल्म 3 घटना गाथाओं – टाइगर 3, एनिमल और डंकी के बीच में नहीं आना चाहेगी। यह एक अच्छी तरह से रणनीतिक तारीख है जिसे उन्होंने तय किया है, और 4 महीने की देरी से निर्माताओं को वीएफएक्स का काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
पठान के बाद अब प्रशंसकों को शाहरुख खान की फिल्म जवान का इंतजार है। पहले यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स के काम को पर्याप्त समय देने के लिए इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 7 सितंबर को आएगी। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। इस एक्शन फिल्म में वह एक गैंग्स्टर के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी।
