Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

आठ करोड़ की लागत से चमकेगा ऋषिकेश


ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में विकास कार्यों पर अब हर वार्ड में 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से वार्डों में सड़कों और नालियों की स्थिति को सुधारा जाएगा। पथ-प्रकाश के इंतजामों को भी बेहतर किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित पार्षदों की समीक्षा बैठक में मेयर अनिता ममगाईं ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 40 वार्डों में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान पार्षदों ने वार्डों में नाली, सड़कों और कूड़ा कलेक्शन से लेकर साफ-सफाई की स्थिति से अवगत कराया। मेयर ने कहा कि नगर पालिका से निगम बनने के बाद सीमित संसाधनों से ही साढ़े चार साल में कई योजनाएं धरातल पर उतरीं। उन्होंने विकास कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की। मौके पर नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, लेखाधिकारी यतिन शाह, सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत, ईई दिनेश प्रसाद उनियाल, मनीष शर्मा, विपिन पंत, विजय बड़ोनी, मनीष मनवाल, अनीता रैना, शिवकुमार गौतम, गुरविंदर सिंह, प्रियंका यादव, सोनू प्रभाकर, जयेश राणा, विजेंद्र मोघा, चेतन चौहान, राधा रमोला, भगवान पंवार, देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, जगत नेगी, अजीत गोल्डी, लव कांबोज, रूपा देवी, राकेश सिंह मिया, रीना शर्मा, उमा राणा, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement