Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

चौखुटिया से लापता नाबालिग नोएडा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार


अल्मोड़ा। जनपद के चौखुटिया तहसील से लापता नाबालिग लड़की को रविवार को नोएडा यूपी से बरामद किया है। बीती 05 जुलाई को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में थाना चौखुटिया में तहरीर दी थी, जिस पर तत्काल एफआईआर दर्ज़ की गई। क्षेत्र से नाबालिग के लापता होने पर रविवार को स्थानीय लोगों व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर चौखुटिया में जनाक्रोश रैली भी निकाली। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से नाबालिग की खोजबीन जल्द करने की मांग की। किशोरी की गुमशुदगी पर रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सीओ रानीखेत, थानाध्यक्ष चौखुटिया व एसओजी प्रभारी को गुमशुदा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ रानीखेत टीआर वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित टीमें गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में रवाना होकर खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीमों ने साईबर सैल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर नाबालिग बालिका की तलाश के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में दिन-रात तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीमों के अथक प्रयास व साईबर सैल की मदद से गुमशुदा किशोरी को रविवार 09 जुलाई को नोएडा यूपी से आमिल (21 वर्ष) निवासी ग्राम शेखुपुरा थाना भावनपुर जिला मेरठ के कब्जे से नाबालिग बालिका को छुड़ाकर अभियुक्त आमिल को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्यों के आधार पर थाना चौखुटिया में पंजीकृत अभियोग में पॉक्सो एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी, अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद, हैड कांस्टेबल दीपक कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement