Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

राहुल गांधी नहीं तो कौन हो सकता है विपक्ष का पीएम फेस? सर्वे के नतीजों ने चौंकाया


 नई दिल्ली ।  अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। अगले साल की शुरुआत में चुनावी बिगुल बज सकता है। इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम दलों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बीजेपी जहां एक बार फिर से बहुमत हासिल करके तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है, तो वहीं 26 दलों ने साथ आते हुए ‘इंडिया’ नामक विपक्षी गठबंधन बनाया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जेडीयू, सपा समेत तमाम राजनैतिक पार्टियां इस विपक्षी गठबंधन में शामिल हैं, जोकि लोकसभा चुनाव में जीत मिलने का दावा कर रही हैं।
इस बीच, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में है और अगर उन्हें यहां से राहत नहीं मिलती है तो वे अगला लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। इस वजह से सवाल उठ रहे हैं कि यदि राहुल नहीं लड़ते हैं तो आखिर में विपक्ष की ओर से पीएम फेस कौन होगा? इस सिलसिले में करवाए गए एक चुनावी सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।
एबीपी न्यूज और सी वोटर का एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में लोगों से सवाल किया गया कि राहुल नहीं तो कौन हो सकता है विपक्ष का पीएम दावेदार? इस पर सबसे ज्यादा लोगों ने प्रियंका गांधी का नाम लिया है। सर्वे के अनुसार, 33 फीसदी लोगों का कहना है कि राहुल नहीं होते हैं तो फिर विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी पीएम पद की दावेदार हो सकती हैं।
इसके बाद, 14 फीसदी लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को अपना वोट दिया। इसके अलावा, नीतीश कुमार को भी 14 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वोट देने वाले 10 फीसदी लोग थे। दस फीसदी लोगों का मानना है कि विपक्ष की ओर से ममता बनर्जी पीएम फेस की दावेदार बन सकती हैं।

Advertisement