Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

होमगार्डो ने स्थाई नियुक्ति की उठाई मांग  


पिथौरागढ़। डीडीहाट में होमगार्डों ने स्थाई नियुक्ति की मांग उठाई है। उनका कहना है कि उन्हें नियमित ड्यूटी नहीं मिलती। एक माह की सेवा के बाद उन्हें घर पर बैठना पड़ता है। यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई है।  मंगलवार को होमगार्डों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से वह विभिन्न विभागों में होमगार्ड के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा आपदा, आम चुनाव से लेकर यातायात ड्यूटी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व तक दो माह ड्यूटी के बाद एक माह ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाता था। वर्तमान में एक एक माह की ड्यूटी के बाद उन्हें एक माह ड्यूटी से मुक्त रखा जा रहा है। कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से उनके सामने कई समस्या खड़ी हो गई हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से उन्हें स्थाई नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।
यूथ कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने शासन-प्रशासन से होमगार्डो की समस्या हल न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव चंचल सिंह का कहना है कि होमगार्डो का वर्ष में केवल पांच से छह माह की नौकरी देकर सरकार पलायन को बढ़ावा दे रही है। कहा एक तरफ सरकार होमगार्ड भर्ती करने की बात कह रही है, दूसरी तरफ होमगार्डो को नियमित ड्यूटी तक नहीं मिल रही। इससे कई होमगार्डो के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चंचल ने कहा कि अगर सरकार ने होमगार्डो की समस्या को दूर नहीं किया तो यूथ कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

You may have missed

Advertisement