Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

केमू बस में शाखा प्रबंधक की संदिग्ध हालात में मौत


बागेश्वर।  पिथौरागढ़ जिले के पाखू से गाजियाबाद की यात्रा कर रहे एक बैंक शाखा प्रबंधक की केमू बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बस के कंडक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को जिला अस्पताल के मॉर्चरी में रख दिया है। वह छुट्टी लेकर अपने घर गाजियाबाद जा रहे थे। शनिवार को पांखू से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केमू बस रवाना हुई। इस बस में पांखू एसबीआई के ब्रांच मैनेजर सुशांत संजीव सक्सेना पुत्र मनोज कुमार उम्र 37 वर्ष, राजपुरा गाजियाबाद निवासी भी बैठे। करीब 42 किमी दूरी नापने के बाद वह मनकोट के पास बस में मृत मिले। बस कंडक्टर पंकज चौहान ने बताया की उनका फोन काफी देर से बज रहा था। जब उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया तो वह उनके पास उन्हें फोन उठाने को गए। पर वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने इसकी सूचना बागेश्वर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया की व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed

Advertisement