Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

सीमा हैदर का मामला अभी सुलझा नहीं, बांगलादेश से नोएडा पहुंची सानिया खातून


नई दिल्ली । पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है. महिला आठ दिनों से नोएडा में है। महिला का कहना है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे शादी की और तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोडकऱ वापस भारत के नोएडा आ गया। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर अपने बच्चे के साथ आई है. उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की, उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है। महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था. वह महिला से प्यार करने लगा और फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।
महिला का आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है। इसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया। महिला ने आरोप लगाया कि सौरभ ने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उसका कॉन्टैक्ट होता था. सीमा हैदर को देखते हुए महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर इंडिया आने का फैसला किया। जब वह नोएडा पहुंची तो पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया और सेक्टर-62 में बने एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला सेल ने सौरभ और उसके बीच समझौता कराने की कोशिश की।
महिला का कहना है कि मुझे सौरभ के साथ रहना है, चाहे वह मेरे साथ बांग्लादेश चले या वह मुझे यहां पर रखें। अब इस बात को लेकर जद्दोजहद है। सानिया अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका कहना है कि या तो पति उसके साथ वापस बांग्लादेश चले या वह पति के साथ नोएडा में ही रहेगी। सीमा हैदर के बाद अब सामने आए सानिया के केस के चलते नोएडा पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की सीमा हैदर बिना किसी दस्तावेज के अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास भारत पहुंची थी।

Advertisement