Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

बागेश्वर का युवा मतदाता भाजपा से बदला लेने को तैयार:  देवेंद्र  यादव  


बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। भाजपा के कुशासन को खत्म करने के लिए हमें आगे आना होगा। बागेश्वर के युवा भाजपा से बदला लेने को तैयार है। भर्ती घोटालों को वह नहीं भूले हैं। कहा कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव जीतकर इतिहास रचेगी।
यहां एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में यादव ने कहा कि बागेश्वर में जो बदलाव की लहर चल रही है इसका परिणाम जल्द सामने आएगा। हमारा मुकाबला ऐसे लोगों से है, जिन्होंने पूरे देश को बर्बाद करने का काम किया है। आज हमें अपने दुख-दर्द को भूलना होगा और एक होकर मजबूती से आगे बढ़ना होगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म करने का काम किया जा रहा है। बदलाव का संकल्प आज बागेश्वर की जनता ने लिया है। आज गरीबों को उनकी पुस्तैनी जमीनों से हटाया जा रहा है। उनको उनके ही पारिवारिक जमीनों से हटाने का काम किया जा रहा है।
हम धन बल, ताकत, अहंकार, घमंड, तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। आज माहौल भी है और मौका भी है। आठ सितंबर को जब यहां रिजल्ट आएगा तो देश में बागेश्वर का अलग नाम होगा और इतिहास भी लिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार केंद्र में आते ही अग्निपथ योजना को हटाकर पुराने स्वरूप को लाने का काम किया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का काम करेंगे। बागेश्वर विधानसभा से हम इस चुनाव से लोकसभा चुनाव के मार्ग को प्रस्तत करेंगे। उन भर्ती परीक्षा को लीक करने वालों से बदला लेने का काम करना है। इस मौके पर सह प्रभारी दीपिका पांडेय, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रत्याशी बंसत कुमार, हरीश ऐठानी, ललित फर्स्वाण, महेंद्र लुंठी, भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, सुमितर भुल्लर, गीता रावल,ग्रीश कोरंगा, हरीश भट्ट, हरीश जीना , जितेंद्र मेहता, बबलू नेगी, गोपा धपोला, जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, अर्जुन भट्भैरवनाथ टम्टा आदि मौजूद रहे।

Advertisement