Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

शूटिंग को दून आएंगे शाहिद कपूर

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के बाद एक बार फिर अभिनेता शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री क्यारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी में होगी।
उत्तराखंड के लिए फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से 2018 काफी अच्छा रहा। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में हुई। 2019 में भी कई फिल्में उत्तराखंड में शूट के लिए पाइप लाइन पर हैं। इसी क्रम में सबसे पहले अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म कबीर सिंह के शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इंप्रेशन ग्रुप से जुड़े और फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि संभवतरू 15 जनवरी के आसपास फिल्म की शूटिंग होगी। उन्होंने बताया कि शूटिंग मसूरी, कैम्पटी फॉल और देहरादून की लोकेशन में होगी। यहां करीब पांच दिन तक फिल्म की शूटिंग होगी।

You may have missed

Advertisement