Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

नए एसएसपी ने संभाला कार्यभार

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार )  नवनियुक्त एसएसपी वरिंदरजीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता में में कहा कि जिले में पुलिस की ड्यूटी को बेहतर बनाया जायेगा। जिले की पुलिस की स्थिति को परखा जायेगा और उसेे अच्छा किया जायेगा। एसएसपी कार्यालय में जानकारी देते हुए एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि क्राइम कितना संवेदनशील है इस पर गौर किया जायेगा। यातायात में सुधार किया जायेगा ताकि मृत्युदर कम हो सके। चालान के साथ साथ एल्कोमीटर से भी वाहन चालकों की चेकिंग की जायेगी। पुलिस व सीपीयू को एल्कोमीटर उपलब्ध कराये जायेंगे। अपराध नियंत्रण के लिए सख्त प्लान बनाकर धरातल पर उतारा जा येगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रें के जिलों के पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क बढ़ाया जायेगा ताकि सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके व वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चेकिंग सख्त की जायेगी जिसमें जिला पुलिस भी एसएसपी का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की रोकथाम के लिए नेपाल प्रशासन से वार्ता की जायेगी। नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जायेगा। जिला स्तरीय हर थानाध्यक्ष को नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देष दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए यदि पुलिस सख्त होगी तभी अपराध नियंत्रण हो पायेगा।

You may have missed

Advertisement