Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को काली पट्टी बांध जताया विरोध

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज कर्मचारी शिक्षकों ने डायट परिसर में काली पट्ठी बांधकर एनपीएस के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया । इस मौके पर आयोजित सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी ने कहा कि एनपीएस के नाम पर कर्मचारियों की खून पसीने की कमाई को शेयर बाजार और औघौगिक घरानों को बांटा जा रहा है जिससे कर्मचारियों का भविष्य अंधकार मंय हो रहा है उन्होंने कहा कि सांसदों विधायकों को तो पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है लेकिन जीवन भर राजकीय सेवा करने वाले कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है ।

विरोध प्रदर्शन में धीरेन्द्र पाठक, निलेश कण्डपाल, गिरीश मठपाल, बलवीर भाकुनी, जगदीश भण्डारी, प्रकाश जोशी, पूरन पाण्डे, देवेन्द्र परिहार, नन्दाबल्लभ मेनाक्षी, मगमा नाज, पूनम बोरा, निधि डांगी, मीनाक्षी पांगती, तपन तिवारी, भुवन सिराड़ी, दिनेश आर्या, शिव कुमार, शंकर दल जोशी, अनिल पुनेठा, संजय जोशी, मोहन गोस्वामी, विनीता जोशी, निर्मला राणा , निधि गोस्वामी, नायला आमान, सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे ।

Advertisement