Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

अब बैजनाथ में भी होगा उत्तरायणी मेला, मेला कमेटी ने लिया निर्णय

बागेश्वर गरुड़ ( आखरीआंख समाचार ) उत्तरायणी मेला कमेटी गरुड़ की आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 जनवरी को सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक बैजनाथ मन्दिर में उत्तरायणी मेले का भव्य आयोजन किया जायेगा।
आज उपस्थित जनसमूह ने सर्वप्रथम मेला कमेटी का गठन किया । जिसमें पूरन गिरी संरक्षक, नवीन ममगाई अध्यक्ष, प्रेम सिंह उपाध्यक्ष, दयाल गिरी महासचिव, प्रकाश चन्द सचिव, भगवत गिरी, सयोजक व दीवान आर्य को मीडिया प्रभारी चुना गया। महिला संयोजक की जिम्मेदारी ललीता देवी को सौपी गई।
मेला कमेटी अध्यक्ष नवीन ममगाई ने बताया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए मेला स्थल पर बाहर से झूले व सर्कस वालो के साथ भी संपर्क किया जा रहा है। बताया कि मेले में भंडारे व माघी खिचडी का भी आयोजन मेला कमेटी करने जा रही है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित किए गए कि कमेटी का शीघ्र पंजीकरण किया जाए, पर्यटन विभाग द्वारा लगाई गई लाइटों को दुरुस्त किया जाए ।

You may have missed

Advertisement