Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की पार्वती दास पैसा खर्च करने में नम्बर 1

बागेश्वर । विधानसभा उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय लेखा मिलान निर्धारित तृतीय तिथि रविवार को व्यय प्रेक्षक प्रभात डंडोटिया के निर्देशन में विकास भवन सभागार सहायक व्यय प्रेक्षक नौशाद आलम द्वारा सभी पार्टी प्रत्याशियों का व्यय लेखा मिलान किया गया। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास द्वारा अब तक 24 लाख, 23 हजार, 183 रूपये, कांग्रेस प्रत्याशी बंसत कुमार द्वारा 19 लाख, 64 हजार, 100, उपपा के भगवत कोहली ने 01 लाख, 24 हजार, 430 रूपये व सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी द्वारा अब तक 01 लाख, 71 हजार, 96 रूपये व्यय किए गए, जबकि यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन देव द्वारा 03 लाख, 33 हजार, 96 रूपये व्यय किए जा चुके है।

सहायक व्यय प्रेक्षक ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर पूर्ण पाए गए।

लेखा मिलान में व्यय टीम के हरीनंदन सनवाल, सचिन कंबोज, रघुनाथ सिंह आनंद बिष्ट, प्रतिनिधि भाजपा मदन राम आगरी, कांग्रेस दीप चन्द्र आर्या, यूकेडी मनोज जोशी, सपा के दिवान सिंह मलडा व उपपा के हीरा देवी मौजूद थे ।  
Advertisement