September 2, 2026

द्योनाई घाटी पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, भतड़िया में ग्रामीणों को समझाया महंगाई का गणित


बागेश्वर गरुड़ । बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने द्योनाई घाटी के भतड़िया गाँव मे क्षेत्रीय ग्रामीणों को एक चुनावी सभा मे भाजपा सरकार की नीतियों व महंगाई के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
करन मेहरा ने कहा कि आज आप जो गैस सिलेंडर 1200 सौ रुपये में खरीद रहे है उसे हमारी पार्टी 450 रुपये में छोड़कर गई थी।
वर्तमान सरकार इसी गैस से पैसा।कमाकर आपको किसान निधि दे रही हैं और उसमें अपना मुनाफा भी फिक्स कर रही हैं।
कहा कि अब आपके गावो में भविष्य में कोई सूबेदार या कैप्टन नजर नही आएगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के युवा तुर्क तेजतर्रार लोकप्रिय नेता ललित फर्सवाण ने सभी से बिनती करते हुए कहा कि यह बागेश्वर का उपचुनाव केवल बागेश्वर व उत्तराखंड ही नही वरन पूरे देश के भविष्य के लिए भी एक मापदंड तय करेगा।
उन्होंने इसबार कांग्रेस के बंसन्त कुमार के पक्षमे मतदान करने की अपील की और लोगो को विश्वास दिलाया कि जीतने के बाद इस घाटी के विकास की जिम्मेदारी वे खुद उठाएंगे।

सभा को भुवन पाठक, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, नेत्र सिंह नेगी , हरीश जीना ,बबलू नेगी सहित अनेक नेताओं द्वारा सम्बोधित किया गया व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।