Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गैस सिलेंडर सस्ता करना भाजपा का चुनावी लॉलीपॉप: कांग्रेस


ऋषिकेश। कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाने को भाजपा का चुनावी लॉलीपॉप बताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि आगामी लोकसभा और कई राज्यों के विस चुनाव में जीत के लिए भाजपा जनता को अपने झांसे में फंसाने की चाल चल रही है। इसके चलते चुनाव से पहले तरह-तरह के प्रलोभन वाली योजनाएं लाई जा रही है। कहा कि बीते कई वर्षों से भाजपा विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने ऋषिकेश प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की। ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश मियां ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी पर लगातार मंहगाई का बोझ बढ़ाया है। अब अपने निजी स्वार्थ के लिए लोकसभा चुनाव 2024 और विभिन्न राज्यों के चुनावों को देखते हुये जनता की आंखों में धूल झोंकने की नीयत से अचानक रसाई गैस सिलेंडर के दामों को 200 रुपये की कमी कर दी है। जबकि 2014 से रसोई गैस के दाम बढ़ाते हुए दोगुने से भी अधिक कर दिये गये थे। वर्ष 2020 से भाजपा सरकार ने सिलेंडर पर सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है। इस वर्षाकाल में पूरे नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुये, आम जनता को बहुत आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन सरकार ने आम लोगों की सुध नहीं ली। जबकि केंद्र से लेकर निकाय स्तर पर सभी पदों पीएम, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, मेयर आदि पर सभी भाजपा के लोग ही हैं। सरकार की लापरवाही से डेंगू पांव पसार रहा है। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश में आज भी कूड़े का पहाड़ समस्या बना हुआ है, इसका निराकरण करने में भाजपा सरकार फेल हुई है। जंगल से सटे इलाकों के अलावा ऋषिकेश और डोईवाला में लोग वन्य जीवों के आतंक से परेशान हैं। सड़कों पर आवारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद जगत सिंह, पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा,महंत विनय सारस्वत, शैलेन्द्र बिष्ट, व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, अरविन्द जैन, चंदन सिंह पंवार, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, परमेश्वर राजभर, कमल बनर्जी, आदित्य आदि रहे।

Advertisement