May 6, 2026

बागेश्वर उपचुनाव : 9 बूथों में आजतक नही हैं संचार सुविधा, विकास का जीता जागता सबूत!!!!!


देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव में आए केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका पर भाजपा की ओर से सवाल उठाए गए हैं। इस शिकायत को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। सीईओ वी षणमुगम ने कहा कि बागेश्वर में जिला निर्वाचन की टीम बेहतर काम कर रही है। पूरी चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। सचिवालय मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीईओ वी षणमुगम ने कहा कि भाजपा की ओर से लिखित शिकायत की गई है। इस पर उन्होंने डीएम बागेश्वर अनुराधा पाल से भी बात की। चुनाव क्षेत्र में सभी काम नियमानुसार ही किए जा रहे हैं। बाकि जो शिकायत आई है, उसे केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज कर सूचित कर दिया गया है। निर्वाचन नियमों का पूरी सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है।आचार संहिता उल्लंघन, कानून व्यवस्था को बनाए रखने को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आचार संहिता उल्लंघन पर दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 1.83 लाख की रकम जब्त की जा चुकी है। 18.96 लाख की 3350 लीटर शराब जब्त की गई है। 3.58 लाख की चरस जब्त की गई। सात लाख की 11.55 किलो चांदी जब्त हुई। अवैध शराब, नशे से जुड़ी 11 एफआईआर की गई। उपचुनाव में 15 संवेदनशील बूथ हैं। नौ बूथ ऐसे हैं, जहां संचार का कोई माध्यम नहीं है। वहां वायरलेस से काम लिया जा रहा है। कुल 240 शिकायतें प्राप्त हुई थी। सभी का निस्तारण कर दिया गया है। 217 शिकायतें सही पाई गई। कुल नौ क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। इस अवसर पर अपर सचिव प्रताप शाह, मस्तुदास मौजूद रहे।