Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

बागेश्वर में पंचायती उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू, 5 अक्टूबर को होगा मतदान

बागेश्वर । जिले में 01 जिला पंचायत सदस्य, 02 क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के 02 रिक्त सीटों के लिए उप निर्वाचन की तिथि घोषित हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि जिला पंचायत की शामा, क्षेत्र पंचायत की शामा व रिखाडी, ग्राम प्रधान की अनर्सा व हरकोट की रिक्त सीट के लिए 05 अक्टूबर को मतदान होगा। 20 एवं 21 सिंतबर को 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे, 22 सिंतबर को जांच होगी। 23 सिंतबर को नाम वापसी का दिन होगा। 24 सिंतबर को निर्वाचन प्रतीक आवंटन होंगे तथा 07 अक्टूबर को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की जिन ग्राम ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों में उप निर्वाचन कराये जा रहे है, के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

Advertisement