Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से


बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यालय में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनया। संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने गत दिनों बागेश्वर में हुए विधानसभा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। आगे आने वाले पंचायत चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में भी संगठन इसी तरह का प्रदर्शन करेगा। लोगों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। इस मौक पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, रेखा देवी, ललित गोस्वामी, मनमोहन जौहरी, गौरव सिंह परिहार, हीरा रावल, मीना देवी, लक्ष्मी धर्मशक्तू,हेमा देवी, गीता रोवी, निशा, आशा आदि मौजूद रहे।

Advertisement