August 13, 2026

होटल/ पेट्रोल पंपों में हो पूर्ण व्यवस्था: उत्तरायणी मेलाधिकारी

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक उत्तरायणी मेला आगामी 14 जनवरी से शुरू होगा जिसके सफल आयोजन हेतु उप जिलाधिकारी/मेलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आज पैट्रोल पम्प स्वामी एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुर्इ।
बैठक में उप जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि जनपद बागेश्वर का उत्तरायणी मेला ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक मेला है जिसके सफल आयोजन हेतु होटल एसोसिएशन, पैट्रोल पम्प, व्यापार मण्डल एवं अन्य संस्थाओं/प्रतिष्ठानों के द्वारा प्रतिवर्ष इस मेले में अपना सहयोग प्रदान किया जाता है। इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस वर्ष भी मेले के सफल आयोजन हेतु सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि इस उत्तरायणी मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए कर्इ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसके सफल आयोजन हेतु सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मेले में आने वाले कलाकारों एवं मेहमानों के उचित ठहरने की व्यवस्था हेतु होटल एसोसिएशन का सहयोग बहुत जरूरी है तथा बाहर से आने वाले कलाकारों एवं मेहमानों के ठहरने की उचित व्यवस्था करने हेतु मेला समिति का सहयोग करने की अपेक्षा की। साथ ही उन्होंने पैट्रोल पम्प स्वामियों को कहा कि मेला अवधि में सभी पैट्रोल पम्पों में पर्याप्त मात्रा में पैट्रोल व डीजल उपलब्ध रहे, ताकि मेले में आने वाले वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की कोर्इ कठिनार्इ न हो तथा अपना पूर्ण सहयोग मेला समिति को करने को कहा।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, तहसीलदार बागेश्वर मैनपाल सिंह, अधि0अधि0नगरपालिका राजदेव जायसी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू, भरत सिंह रावल, पीयूष साह, हरीश लाल साह, महेश गिरी, आनन्द सिंह, हीरा सिंह, सुरेश कुमार, आदि मौजूद थे।