Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

मिस यूके संस्कृति भट्ट ने सीएम से की भेंट

देहरादून, ( आखरीआंख समाचार ) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिस उत्तराखंड संस्कृति भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। संस्कृति भट्ट के साथ निर्देशक सिनमिट कम्युनिकेशंस दलिप सिंधी और राजीव मित्तल मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष देहरादून भाजपा विनय गोयल, वार्ड सदस्य(नथनपुर) रवि गुसाईं और नमित पाराशर उपस्थित रहे। संस्कृति के साथ उनके माता-पिता रविंद्र भट्ट और निरुपमा भट्ट भी मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने मिस उत्तराखंड टीम के साथ बातचीत के दौरान नवोदित प्रतिभाओं को हर संभव समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्कृति को अपने क्षेत्र में नई ऊंचाइयों और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है।

You may have missed

Advertisement