March 13, 2026

प्राथमिक शिक्षा में शारीरिक शिक्षा हो अनिवार्य


बागेश्वर ।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने की मांग मुखर होने लगी है। इस मांग को लेकर व्यायाम प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन क्षेत्रीय विधायक से मिला और जल्द व्यायाम शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडे के नेतृत्व में बेरोजगार शुक्रवार को विधायक पार्वती दास के आवास पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याओं का मांग पत्र उन्हें सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा को जरूरी बनाया गया है। सभी छात्रों को खेल, मार्शल आर्ट को भी इसमें सुनिश्चित किया गया है। शारीरिक शिक्षा विषय को प्राथमिक स्तर से अनिवार्य बनाकर प्रत्येक विद्यालय में एक व्यायाम शिक्षक अनिवार्य रूप से रखा जाए, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सरकार से व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए नियमावली में संशोधन कर जल्द से जल्द कैबिनेट में मंजूरी देने की मांग की। इस मौके पर भुवन पाठक, गिरीश मिश्रा व संजय कोरंगा आदि मौजूद रहे।

You may have missed